श्रावणी मेले में कांवरिया सेवा शिविर का हुआ शुभारंभ, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने किया उद्घाटन

SHARE:


कटोरिया:श्रावणी मेले के अवसर पर गुरुवार को किशनगंज सेवा सदन, कटोरिया द्वारा संचालित कांवरिया सेवा शिविर का शुभारंभ बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल तथा ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अरविंद लुणावत भी उपस्थित रहे।


उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है।” उन्होंने किशनगंज सेवा सदन के अध्यक्ष हनुमान प्रसाद जैन एवं संस्था के सभी सदस्यों की निस्वार्थ सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को ऐसे सेवा कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए।


ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने अपने संबोधन में कांवरियों की सेवा के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि किशनगंज सेवा सदन द्वारा संचालित निःशुल्क बाल संस्कार शिक्षा केंद्र और सामाजिक सेवा की पहल अनुकरणीय है तथा समाज के लिए प्रेरणादायी है।


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सेवा सदन के अध्यक्ष हनुमान प्रसाद जैन ने सभी अतिथियों एवं शिवभक्तों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मानव सेवा और ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास रखने वाले व्यक्ति की हर मनोकामना पूर्ण होती है तथा यही भावना किशनगंज सेवा सदन के सेवा कार्यों की आधारशिला है।


इस अवसर पर दिनेश अग्रवाल (दिनूभाई), शीत प्रसाद शाह, त्रिभुवन दुबे, प्रकाश नाहर, अधिवक्ता कमलेश कुमार, विजय सिंह, रौनक दुबे, राजेश्वरी सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों शिवभक्त उपस्थित रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!