मदरसा शिक्षकों को पांच महीनों से नहीं मिला है वेतन,आर्थिक तंगी

SHARE:

बारसोई /कटिहार – बारसोई प्रखंड क्षेत्र स्थित सरकारी मदरसों में कार्यरत मदरसा शिक्षकों को पांच महीने से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। इसके चलते क्षेत्र के मदरसा शिक्षकों के समक्ष बड़ी आर्थिक तंगी की समस्या उत्पन्न हो गयीं हैं। पांच महीनों से वेतन के लाले पड़े रहने से मदरसा शिक्षकों को जीवन यापन करना मुहाल हो गया है।

उनके परिवार वाले आर्थिक कठनाइयों से जूझ रहे हैं। इस संबंध में गुरुवार को ऑल मदरसा युवा शिक्षक संघ जिला इकाई कटिहार के सचिव नकिब इस्लाम तथा ऑल बिहार मदरसा टीचर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के जिला सचिव शम्स तबरेज ने बताया कि जांच के नाम पर सूबे के समस्त मदरसा शिक्षकों को मार्च माह से ही वेतन से महरूम रखा गया है जो कि बेहद ही चिंतजानक है।

लंबे समय से वेतन से महरूम रहने से मदरसा शिक्षक मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं बावजूद इसके सभी मदरसा शिक्षक अब भी पूरी ईमानदारी के साथ सेवा दे रहे हैं। मदरसा शिक्षकों के हित में नकिब इस्लाम एवं शम्स तबरेज ने शिक्षा विभाग व राज्य सरकार से अविलम्ब वेतन भुगतान की मांग की है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!