न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :परिणामों की घोषणा के बाद महागठबंधन और ओवेशी खेमे में जश्न का माहौल

किशनगंज /संवादाता

जिले के चारों विधानसभा सीटों के चुनाव परिणाम आने के बाद महागठबंधन और ए आई एम आई एम के समर्थकों में उत्साह का माहौल है ।
मालूम हो कि जिले में एआईएमआईएम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 2 सीटों पर कब्जा जमाया है ।हालांकि सदर विधानसभा सीट से एआईएमआईएम प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा है । वही
जिले में राजद को एक सीट पर फायदा हुआ है ।

जबकि कांग्रेस के हाथ से बहादुरगंज सीट चली गई । किशनगंज सदर विधान सभा सीट पर कांग्रेस दुबारा कब्जा जमाने में सफल हुई है ।मालूम हो कि विधान सभा उप चुनाव में सदर विधान सभा सीट से एआईएमआईएम के कमरुल हुदा जीते थे ।जिले में सबसे अधिक नुकसान जदयू को उठाना पड़ा है और जदयू के दोनों सीटिंग एमएलए हार गए है ।

एनडीए जिले में खाता भी नहीं खोल पाई है ।एनडीए समर्थकों को उम्मीद थी कि वोट बंटवारे का लाभ उसे मिलेगा और किशनगंज सीट से बीजेपी जीत दर्ज कर सकती है ।लेकिन परिणामों के घोषणा के बाद एनडीए समर्थक मायूस देखे गए ।जीत की घोषणा के बाद महागठबंधन और ओवेशी समर्थक पटाखे फोड़ कर जश्न मानते देखे गए ।

Share this news

Leave a Comment