कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

SHARE:

लाठी,पुलिस और हिरासत से न युवाओं की आवाज दबेगी,

न हक की लड़ाई रुकेगी – कांग्रेस

मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के साहेबनगर पंचायत के जयनगर चौक पर पेपर लीक निर्दोष छात्रों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज और दिल्ली में शीर्ष नेताओं के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष कमरुल हक की अगुवाई में प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन का आयोजन किया गया।

इस मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अर्बन संजय कुमार सिंह ने कहा कि छात्र सालों साल पढ़ाई करते हैं और केंद्र सरकार पेपर लीक कराकर छात्रों के अरमानों पर पानी फेर देते हैं ।छात्र एवं युवा विरोधी सरकार की यह तानाशाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नैतिकता के आधार पर तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।

आदिवासी कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष बिहार सह कांग्रेस नेत्री इंजीनियर मीनाक्षी श्वेता ने कहा कि पेपर लीक मामले को लेकर निर्दोष छात्रों पर बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज किया गया और हमारे शीर्ष नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित कांग्रेसी नेताओं ने के साथ दुर्व्यवहार किया गया। देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करने और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था लागू करने तक हमारे नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में सड़क से लेकर संसद तक न्याय की यह लड़ाई हर हाल में जारी रहेगी। मोदी जी अहंकार छोड़िए, छात्रों की गूंज सुनिए उनकी तीन मांगे पूरी कीजिए।

नाकाम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से तत्काल इस्तीफा लीजिए। छात्रों पर बर्बरता करने वाले गुनहगारों की जवाब देही तय कीजिए। छात्रों के साथ हुए हर अन्याय के लिए उनसे माफी मांगिए। इसी को लेकर प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह,प्रदेश प्रवक्ता प्रेम राय,प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अल्तमश दीवान,आदिवासी विभाग के नेशनल कोऑर्डिनेटर डॉ. विपिन कुमार सिंह,पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष सौरभ कुमार,कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष कमरुल हक,गुलाम रब्बानी, इकबाल, लालचंद हेमरम, मोटू रफीक,आफताब आलम, जमशेद आलम, शकील अहमद आदि उपस्थित रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!