कटिहार में समाहरणालय पर छात्रों का उग्र प्रदर्शन,पुलिस पर ईंट पत्थर से हमला

SHARE:

पुलिस ने किया लाठीचार्ज

छात्रों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा और भगाया

डीएम ने कहा गलत करने वालों पर की जाएगी वैधानिक कार्रवाई

कटिहार – कटिहार शहर में न कोई बैनर..न कोई नेतृत्व करने वाला नेता,..लेकिन सैकड़ों की तादाद में अचानक समाहरणालय के दोनों मुख्य द्वार के बाहर छात्रों के रूप में पहुंचकर देश व्यापी नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन करने लगे। सभी के हाथों में बैनर और तख्ती था। सभी कैमरे को देखते ही गोदी मीडिया हाय हाय का नारा लगाते रहे। धीरे धीरे कथित छात्र आंदोलन उग्र हो गया और सुरक्षा व्यवस्था में लगी पुलिस पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया।

जबाबी कारवाई में पुलिस ने आंदोलन कर रहे तथाकथित छात्रों पर लाठी चार्ज किया और सभी छात्रों को खदेड़ा। इस दौरान उग्र छात्रों ने समाहरणालय गेट को तोड़ने का प्रयास किया और कई बाइक को तोड़फोड़ किया। फिलहाल समाहरणालय परिसर में पुलिस अपनी नजर बनाए हुए है।

पूरे घटना को लेकर कटिहार के जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि डेमोक्रेसी में प्रदर्शन और अपनी बात रखने का अधिकार सबको है। संवैधानिक तरीके से अपनी बात को रख सकते हैं। लेकिन किसी भी प्रकार से सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाएगा..गलत तरीके से जो अलाउड नहीं है। प्रदर्शन करेगा तो निश्चितरूप से उसके ऊपर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!