सागर चंद्रा/ किशनगंज
शहर के रामपुर स्थित माहद अल उलुम अल इस्लामीया दरमा मदरसा में पढ़ाई करने वाले कक्षा 8 वीं के 16 वर्षीय छात्र ताहिर अहमद के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र मदरसा के छात्रावास में रहकर पढ़ाई करता था।
लेकिन गत 8 जुलाई को मदरसा के हेड मौलवी ने पीड़ित के टप्पू निवासी पिता मोतीउर रहमान को फोन कर ताहिर के लापता हो जाने की जानकारी दी। घटना के बाद पिता ने परिजनों के साथ मिलकर ताहिर को ढ़ूंढ़ने का भरपूर प्रयास किया। लेकिन नाकाम रहने पर वे पुलिस के समक्ष मदद की गुहार लगाने पहुंच गए। पिता के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस बच्चे की तलाश में जुट गई है।





















