सागर चंद्रा/ किशनगंज
अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने के लिए गठित छापेमारी टीम ने मोतीबाग के समीप दौरान समय रात्री 09:00 बजे मोतीबाग के समीप एक ट्रैक्टर को रोका। लेकिन खनन टीम को देखते ही चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। जांच किए जाने पर ट्रैक्टर में 100 सीएफटी बालू लदा पाया गया।
लेकिन खनन सॉफ्ट पोर्टल पर परिवहन चालान जांच करने पर कोई वैध वर्तमानिक चालान नहीं पाया गया। नतीजतन ट्रैक्टर को जब्त कर टाउन थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।
खान निरीक्षक दिनेश कुमार के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में अज्ञात ट्रैक्टर मालिक और चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस उनसे 1,05,375 रुपये जुर्माना वसूलने की तैयारी में जुट गई है।





















