सर्पदंश से पीड़ित व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम

SHARE:

किशनगंज/सागर चंद्रा

सर्पदंश से पीड़ित एक व्यक्ति की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार सुबह घटित घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया था। मृतक की पहचान लक्ष्मीपुर निवासी 32 वर्षीय लखन किस्कू पिता बाबूलाल किस्कू के रूप में की गई है।


परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात जब लखन अपने घर में सोया हुआ था। लेकिन देर रात एक जहरीले सांप ने उसे काट लिया। घटना के बाद जब जहर ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया तब जाकर उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

भर्ती होने के साथ ही उसका इलाज भी प्रारंभ कर दिया गया। एक के बाद एक 78 वाइल विषरोधी दवा दिये जाने के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। लेकिन रोते बिलखते परिजन शव को लेकर अपने घर वापस लौट गए।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!