अज्ञात वाहन की ठोकर से दूध कारोबारी की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने एनएच 27 को किया जाम

SHARE:

पुलिस ने समझा बुझा कर सड़क जाम खुलवाया

मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

अररिया से अरुण कुमार की रिपोर्ट

फारबिसगंज-अररिया मुख्य मार्ग एनएच 27 में ढोलबज्जा के निकट अज्ञात वाहन की ठोकर से मोटरसाइकिल पर सवार दूध कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान फारबिसगंज सुल्तान पोखर वार्ड संख्या 2 निवासी 62 वर्षीय नंदकिशोर सिंह उर्फ नंदू पिता स्वर्गीय पीतांबर सिंह के रूप में की गई।मृतक नंदकिशोर सिंह मोटरसाइकिल से फारबिसगंज से ईदगाह ढोलबज्जा के पास अपने ससुराल जा रहा था।

इसी क्रम में अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से ठोकर मारकर भाग निकला। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने थोड़ी देर के लिए घटनास्थल के पास एनएच 27 को जाम कर प्रदर्शन किया। सूचना के बाद मौके पर फारबिसगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार,एसआई आशुतोष मिश्रा पुलिस बलों के साथ पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर सड़क को जाम से मुक्त कराया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक की पत्नी कंचन देवी और साला शेर सिंह स्थानीय लोगों के सहयोग से हादसे के शिकार को फारबिसगंज अनुमंडल अस्पताल लाया।जहां ऑन ड्यूटी चिकित्साक डॉ आशुतोष कुमार,डॉ रुपेश कुमार,डॉ रोहित चौधरी आदि ने परीक्षण उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेजा गया है।घटना से परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!