शिविर लगाकर की गई 40 गर्भवती महिलाओं की जांच

SHARE:

मनसाही/कटिहार -प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही में शिविर लगाकर 40 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इसकी जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सह डॉक्टर प्रेमराज ने बताया कि माह के 9,15 ओर 21 को शिविर लगाकर आशा के द्वारा लाए गए गर्भवती महिलाओं की जांच की जाती हैं।

इससे पूर्व एएनएम सुप्रिया कुमारी,प्रीति कुमारी,नुजहत प्रवीण के द्वारा रजिस्ट्रेशन, वजन,लंबाई,बीपी,एएनसी जांच आदि की गई। इनके उपरांत सबों को प्रसव पूर्व तक उचित खानपान रहन-सहन आदि की जानकारी दी गई।

साथ ही सबों को सभी तरह की दवाइयां नि:शुल्क उपलब्ध कराया गया एवं जीविका के द्वारा अल्पाहार भी दिया गया। इस अवसर पर लैब के राजीव रमण,स्वास्थ्य कर्मी जिम्मी झा आदि उपस्थित रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!