किशनगंज/सागर चंद्रा
पारिवारिक विवाद से नाराज महिला ने आत्महत्या करने की करने की नियत से घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। घटना के काफी देर बाद पियाकुड़ी सिंघिया गांव निवासी 22 वर्षीय लीलमुनी मुर्मू की बिगड़ती स्थिति को देखकर इलाके में हड़कंप मच गया।
परिजनों ने फौरन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान तबीयत बिगड़ जाने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।




















