अवैध खनन के खिलाफ किशनगंज में अब तक की सबसे बड़ी कारवाई,मचा हड़कंप

SHARE:

डीएम और एसपी के नेतृत्व में अवैध बालू खनन के विरुद्ध चलाया गया अभियान
बालू लदे 12 ट्रक, 3 हाइवा सहित 1 ट्रैक्टर जप्त, 70 नाव को किया गया नष्ट

सागर चंद्रा/किशनगंज


अवैध बालू खनन की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद डीएम विशाल राज और एसपी संतोष कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने छापेमारी की। गुरुवार सुबह भारी संख्या में पुलिस बल ने टाउन थाना क्षेत्र स्थित बेलवा चौक से बेलवा घाट तक अवैध बालू खनन के विरूद्ध अभियान चलाया।पुलिस के द्वारा अब तक की सबसे बड़ी कारवाई की गई जिससे खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।

पुलिस की 6 टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी थी। इस दौरान बालू लदे 12 ट्रक, 3 हाइवा सहित 1 ट्रैक्टर को मौके से जप्त किया गया। साथ ही अवैध खनन में प्रयुक्त 70 से अधिक नाव को मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया।

लगभग 4 घंटे तक चली इस छापेमारी में 100 से अधिक पदाधिकारी और 200 से अधिक पुलिस कर्मी शामिल थे। खनन विभाग और परिवहन विभाग के द्वारा जप्त बालू लदे वाहनों की जांच की जा रही है, जांचोपरांत प्राथमिकी दर्ज करने के साथ साथ जुर्माना वसूलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस छापामारी टीम में अपर समाहर्त्ता, एसडीएम, सहायक आपदा प्रबंधक पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, एसडीपीओ 1, एसडीपीओ 2, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), पुलिस उपाधीक्षक यातायात सहित पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई