बच्चों के झगड़े में कूदे बड़े,जमकर चटकाई लाठियां

SHARE:

सागर चंद्रा/ किशनगंज
टाउन थाना क्षेत्र के माछमारा बर्तनिया टोला में बच्चों के झगड़े में बड़ों के कूद जाने से मामले ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया। इस दौरान एक पक्ष के लोगों के द्वारा लाठी डंडे से वार किए जाने से दंपति और उनके बेटे को गंभीर चोटें आई।

शोरगुल को सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता प्रतिमा देवी के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


वहीं पीड़िता ने बताया कि उसका बेटा आदित्य कुमार पोद्दार आसपास के बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान आदित्य का किसी बात से दीपक कुमार के बच्चों के साथ झगड़ा हो गया।

इसी दौरान दीपक ने आदित्य की पिटाई कर दी। शोर शराबे को सुनकर जब पीड़िता और उसके पति अपने बेटे को बचाने के लिए पहुंचे तो उनकी भी लाठी डंडे से पीटाई कर दी गई।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई