बहादुरगंज /किशनगंज/निशांत
किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक व्यक्ति की जान चली गई। मामला थाना क्षेत्र के सुखानी गांव का है।
दरअसल, सुखानी गांव में मो. जलाल नामक व्यक्ति अपने नया घर बनाने के लिए अपने घर का नींव सोमवार की शाम मे डाला था।वहीँ दूसरे पक्ष के द्वारा सोमवार की देर शाम मकान की नींव के ऊपर से ट्रेक्टर ले जाया जा रहा था। तभी मो जलाल ने उसे ट्रैक्टर को साइड से ले जाने को कहा। इतने में दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया और कहा सुनी मारपीट में तब्दील हो गई है।
जहां इस घटना में मो. जलाल की गला दबने से मौत हो गई है। घटना के बाद बहादुरगंज थाने की पुलिस को सूचना दी गई। जहां मौके पर पुलिस पहुंची और मृतक मो जलाल के शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेजकर अग्रतर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है।
वहीँ थाना अध्यक्ष बहादुरगंज दिलशाद खान ने बताया की खबर लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष के द्वारा थाने में किसी भी प्रकार का शिकायत दर्ज नहीं करवाया गया है। फिलहाल पुलिस के द्वारा मामले की जांच जारी है एवं जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा























