बंद घर में भीषण चोरी,जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

सागर चंद्रा/ किशनगंज

अज्ञात चोरों ने उत्तरपाली स्थित एसपी निवास के समीप एक बंद घर का ताला तोड़ कर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। सुरक्षित क्षेत्र माने जाने वाले क्षेत्र में घटित घटना से शहरवासी स्तब्ध हैं। पीड़ित गृहस्वामी वसीम अकरम के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। चोर का सुराग ढ़ूंढ़ने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।


वहीं पीड़ित ने बताया कि गत 28 मई को वे सपरिवार बकरीद त्योहार मनाने ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के दुधऔंटी स्थित पैतृक निवास गये थे। वापस लौटने पर उन्हें एक खिड़की टूटी मिली। जबकि कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था।

आलमारी भी टूटी हुई थी। अज्ञात चोरों ने आलमारी में रखे 10 भरी चांदी का जेवर, सोने की अंगुठी, नाक का बेसर सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया था। पीड़ित ने फौरन एसपी को घटना की जानकारी दी। एसपी के निर्देश पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!