किशनगंज/सागर चंद्रा
अज्ञात चोरों के द्वारा बंद घर का ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। शहर के लहरा चौक अलफलाह नगर निवासी सोहेल अहमद बकरीद की नमाज अदा करने के लिए सपरिवार अपने गांव गये थे। रविवार को घर वापस लौटने पर उन्हें मुख्य द्वार सहित कमरों में जड़ा ताला टूटा मिला।
कमरे में प्रवेश करने पर सारा सामान बिखरा पड़ा मिला और अलमारी भी टूटी पड़ी मिली।
अज्ञात चोरों ने आलमारी में रखे 50 हजार रुपये के साथ साथ सोने आभूषण सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया था। घटना के बाद पीड़ित गृहस्वामी की लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



























