किशनगंज /निशांत
किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो बाइक में टक्कर मार दिया जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना सोमवार शाम की है। जहां बहादुरगंज दिघलबैंक मुख्य मार्ग पर बिरनिया चौक के समीप बहादुरगंज की ओर से जा रही एक तेज रफ्तार सरिया लोड ट्रैक्टर ने अनियंत्रित होकर दिघलबैंक की ओर से आ रहे बाइक में टक्कर मार दिया।
इस घटना मे एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए वहीँ दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों मे से एक व्यक्ति आंशिक रुप से जख्मी है।
घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई और आनन फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की पहचान नाहिद आलम पिता अय्यूब आलम एवं नाकिद आलम पिता मोहम्मद आलम दोनों दहीभात दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र निवासी के रुप मे हुई है। सुचना पर पहुंची बहादुरगंज थाना की गस्ती दल के द्वारा दुर्घटनाग्रस्त तीनों वाहनों को जब्त कर अग्रतर कार्यवाही की जा रही है


























