कटिहार – शहर के जैन अतिथि भवन विनोदपुर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का जिलाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें उमाकांत आनंद को पुनः जिला अध्यक्ष के रुप में निर्विरोध चुना गया। इस दौरान जिला निर्वाचन प्रवेक्षक नीरज मेहता और जिला निर्वाचन पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह मौजूद रहे ।
मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजीव कुमार जायसवाल उपस्थित थे। उमाकांत आनंद को पुनः निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुने जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल बन गया एवं सभी ने श्री आनंद को माला पहनाकर एवं बुके देकर स्वागत किया।
उमाकांत आनंद ने कहा जिस भरोसा और उम्मीद से मुझे पुनः जिला अध्यक्ष के रुप में चुना इसके लिए मैं सभी पंचायत अध्यक्ष, क्रियाशील सदस्य, प्रखंड अध्यक्ष को धन्यवाद देता हूं। और मैं संगठन को कटिहार में मजबूत करने का काम करूंगा साथ ही अपने नेता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का काम करूंगा।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव उपेंद्र सुमन,पिंकू कुमार, प्रदेश महासचिव सुभाष सिंह, कटिहार महिला जिला अध्यक्ष पुतुल देवी, कटिहार प्रखंड अध्यक्ष सुबोध कुशवाहा, हसनगंज प्रखंड अध्यक्ष सद्दाम हुसैन, डण्डखोरा प्रखण्ड अध्यक्ष कपिल मंडल,कोढा प्रखंड अध्यक्ष कुणाल मेहता, बरारी अध्यक्ष दुर्गेश चौधरी, समेली अध्यक्ष मनोज सिंह, फलका अध्यक्ष सत्यनारायण मेहता,कुर्सेला अध्यक्ष श्री कांत मंडल,मनसाही अध्यक्ष संजय सिंह,युवा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष मेहता,दयानंद कुशवाहा,उदय सिंह,युवा नेता अंकित सिंह, नागमणि कुशवाहा,जितेंद्र सिंह,सोहन कुशवाहा,सहदेव कुशवाहा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


























