कोढ़ा में कांग्रेस ने संगठन विस्तार का भरा हुंकार,प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को लेकर बनी रणनीति

SHARE:

कोढ़ा /कटिहार-प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के आगामी 4 जून को कोढ़ा आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भटवारा स्थित कांग्रेस की पूर्व विधायक एवं पार्टी की राष्ट्रीय सचिव पूनम पासवान के आवासीय परिसर में प्रखंड स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन सृजन अभियान को गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचाने के साथ प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत एवं कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अमरजीत यादव ने की। इस अवसर पर एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव डॉ. विपिन कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष मीनाक्षी श्वेता तथा पूर्व जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सौरभ कुमार सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा जनसंपर्क अभियान को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

साथ ही 4 जून को प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए उसे भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सफलता का आधार है।

इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभाते हुए पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाना होगा। बैठक के अंत में सभी कांग्रेसजनों ने एकजुट होकर संगठन को सशक्त बनाने तथा 4 जून के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटने का संकल्प लिया।बैठक में मुरारी दास,विवेक यादव,पप्पू सिंह,सुनील दास,लाल मोहम्मद, नजरुल हक, हेमन्त दास,गौरव गब्बर,प्रमोद सिंह, मुजीबुर्रहमान, शकील अहमद, अनवारूल हक,अब्दुल रज्जाक, तफज्जुल हक,अब्दुल गनी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई