रो-रोकर बेहाल हुआ परिवार मुखिया और पीड़ित परिवार ने मुआवजे की मांग
बरारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र धनकाहा बरहरा घाट में सोमवार को डूबे 35 वर्षीय पंकज महतो का शव 48 घंटे बाद बुधवार सुबह करीब 7 बजे बरामद किया गया। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घर में चीख-पुकार और मातम का माहौल बन गया। परिजन रो-रोकर बेसुध हो रहे थे और गांव के लोगों की आंखें भी नम हो गईं।
मृतक पंकज महतो पिता बिहारी लाल महतो सोमवार को घाट पर स्नान के दौरान गहरे पानी में चले गए थे। जिसके बाद वे लापता हो गए थे। स्थानीय लोगों और प्रशासन की टीम द्वारा लगातार दो दिनों तक खोजबीन की जा रही थी।
बुधवार सुबह शव मिलने की सूचना मिलते ही अंचल अधिकारी अनुपम कुमारी मौके पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया। इस दौरान मुखिया इब्राहिम और उप मुखिया सुनील मंडल भी मौजूद रहे। घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है। सीओ ने आश्वासन दिया कि नियमानुसार कार्रवाई कर हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।





























