किशनगंज:ई-रिक्शा की ठोकर से सड़क पे गिरी बाइक, बाल-बाल बचा चालक

SHARE:

पौआखाली/रणविजय

पौआखाली बाजार से एलआरपी चौक जाने वाली मुख्य पथ में शुक्रवार के दिन थाना के समीप ई-रिक्शा की ठोकर से बाइक चालक बाइक सहित सड़क पर गिर पड़ा. हालांकि बाईक चालक की किस्मत अच्छी थी कि उसे किसी भी प्रकार की चोट या क्षति नही पहुंचा है. दुर्घटना के दौरान ई-रिक्शा चालक और बाइक चालक के बीच कुछ देर तक तू तू-मैं में होता रहा, जिस कारण से थोड़ी देर के लिए यातायात बाधित भी हुई.

राहगीरों के समझाने बुझाने के बाद ई-रिक्शा चालक और बाइक चालक अपने अपने गंतव्य की ओर चल पड़े. गौरतलब है कि एलआरपी चौक से पौआखाली बाजार जाने वाली मुख्य मार्ग पर वाहनों का परिचालन बढ़ने से यातायात नियमों की अनदेखी के कारण प्रायः सड़क दुर्घटनाएं हो रही है.

खासकर ई-रिक्शा चालकों और बाइक चालकों के द्वारा यातायात नियमों का पालन नहीं हो पा रहा है. ई-रिक्शा चालकों के द्वारा क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया जाता है और तेजगति में वाहन चलाया जाता है. इन्ही हादसों के कारण ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को नुकसान पहुंचने का भी खतरा बढ़ जाता है.

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई