न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :किशनगंज 54 विधान सभा क्षेत्र से सर्वाधिक 22 उम्मीदवार मैदान में ,ठाकुरगंज से 1 का नामांकन हुआ रद्द

किशनगंज /संवादाता

जिले के चार विधान सभा क्षेत्रों यथा किशनगंज ,बहादुरगंज ,ठाकुरगंज ,कोचाधामन चुनाव के निमित्त उम्मीदवारी हेतु किए गए नाम निर्देशन का स्क्रुटनी सभी निर्वाची पदाधिकारी के द्वारा पूर्ण हो गया।मालूम हो कि स्क्रुटनी के पश्चात
52बहादुरगंज 09, 53ठाकुरगंज10, 54किशनगंज 22, 55कोचाधामन 12 उम्मीदवार अब चुनावी मैदान में खड़े है ।

डीएम डॉ आदित्य प्रकाश ने बताया कि ठाकुरगंज से नामांकन पर्चा दाखिल करने वाले श्री फर्मुद आलम जिन्होने जनता दल राष्ट्रवादी के चुनाव चिन्ह पर नामांकन किया था उनका आवेदन त्रुटि के कारण रद्द कर दिया गया है।

Share this news

Leave a Comment