न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : मां दुर्गा की आराधना में लीन हुए भक्त ,सामाजिक दूरी के साथ हो रही है पूजा

किशनगंज /देवाशीष चटर्जी


नवरात्र के अवसर पर मंदिरों में नियम निष्ठा पूर्वक मां दुर्गा की पूजा अर्चना की जा रही है।वहीं कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए मंदिरों में होने वाले पूजा पाठ में मंदिर कमिटी के कार्यकर्ताओं के द्वारा विशेष सावधानी भी बरती जा रही है।एहतियात के तौर पर मंदिर परिसर में हैंड सेनिटाइजर एवम मास्क की व्यवस्था भी की गई है।


इसी कड़ी में बुधवार के दिन सार्वजनिक दुर्गा मंदिर बहादुरगंज बाजार में भी पांचवे दिन माँ स्कंदमाता की पूजा की गई।दो भुजाओं वाली माँ दुर्गा के इस रूप को लेकर मान्यता है कि ये ही संसार की चराचर है साथ ही साथ समस्त जीवों में उनका वाश है।


इसलिए उन्हें आदिशक्ति भी कहा जाता है।इनकी पूजा मा शैलपुत्री,बह्मचारिणी,माता चन्द्रघण्टा एवम मा कुष्मांडा के पूजन के बाद होने का विधान है।यह जानकारी सार्वजनिक दुर्गा मंदिर बहादुरगंज बाजार में पूजन करवा रहे सुनील पंडित ने दी।

वहीं सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति बहादुरगंज बाजार के कोषाध्यक्ष निर्मल संचेती ने जानकारी देते हुए कहा कि इस मंदिर में लगभग 70 वर्षों से मां दुर्गा की पूजा विधि विधान के साथ होती चली आ रही है।यहां पूजा अर्चना करने भक्तजन काफी दूर दराज से आस्था लेकर आते हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि जिसने भी सच्चे मन से माता के दरबार में जो मांगा है वे कभी निराश नहीं हुए हैं।


वहीं कोरोना जैसी भयानक महामारी को मद्देनजर रखते हुए इस बार प्रशाशनिक अधिकारियों के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश का पालन कर पूजा अर्चना की जा रही है।

Share this news

Leave a Comment