बारसोई /कटिहार – बारसोई प्रखंड के समस्त प्राथमिक, मध्य एवं उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मुमताज अहमद ने की। मौके पर कक्षा एक से लेकर बारहवीं तक में शत प्रतिशत छात्र-छात्राओं का प्रोग्रेसन, पाठ्यपुस्तक की उपलब्धता व वितरण, व्यय की गईं राशि की समीक्षा विस्तार से की गईं।
इस दौरान प्रधानाध्यापकों को संबोधित करते हुए बीईओ ने कहा कि विद्यालय के संचालन में यदि कोई समस्या हो रही है तो बीआरसी को सूचित करें ताकि ससमय समस्याओं का समाधान किया जा सके। उन्होंने उपस्थित सभी प्रधानाध्यापकों से नए नामांकित बच्चों के बायोडाटा को ई-शिक्षा कोष पोर्टल में इंट्री करने की बात कही।
उन्होंने कहा कि सरकारी निर्देश का पालन नहीं करने वालों व अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों पर कड़ी कारवाई की जाएगी। आगे बीईओ ने नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने प्रधानाध्यापकों से अपने अपने पोषक क्षेत्रों में डोर टू डोर सर्वे कर बच्चों का दाखिला विद्यालय में करने की बात कही।
बैठक में सैयद रजा,मोहिब एजदानी, शमीम अख्तर, नुरुल इस्लाम, नकिब आलम, शगुफ्ता परवीन, जहीरूद्दीन, कुमारी नीलम, नीलोफर खातून, मिन्हाज आलम, मसरूर आलम, शहादत हुसैन,समर घोष, गायत्री दास, मार्था मुर्मू, कराबी घोष, अलीमा खातून, प्रहलाद पाल,अबुल बशर,आरती दास, दिलीप नुनिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।



























