घरेलू विवाद से परेशान युवक ने खाया जहर,अस्पताल में भर्ती

SHARE:

हालत खतरे से बाहर

कुरसेला/कटिहार – थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड संख्या 01 में सोमवार को घरेलू विवाद से आहत एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार सूरज कुमार यादव ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर यह कदम उठाया।

बताया जाता है कि 12 अप्रैल की रात परिवार के साथ भोजन के बाद सोने के दौरान उसने घर में गैस सिलेंडर का पाइप खोलकर आग लगाने की कोशिश की। हालांकि परिजनों ने आग पर काबू पा लिया। सुबह इस घटना को लेकर जब सूरज से परिजनों से सवाल किया और उसके साथ मारपीट की गयी।

आक्रोश में आकर उसने जहर पी लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। परिजन इलाज के लिए आगे नहीं आए। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद अब वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई