न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :भय मुक्त वातावरण में चुनाव हो उसके लिए निकाला गया फ्लैग मार्च

किशनगंज /विजय कुमार साह

फ्लैग मार्च कर किया मतदान के लिए जागरूक

जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत मंगलवार को फतेहपुर थाना पुलिस द्वारा विभिन्न जगहों में फ्लैग मार्च निकालकर आमजनो को जागरूक किया।विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से कराने तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए फतेहपुर थानाध्यक्ष दयाकांत पासवान के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया।

इस फ्लैग मार्च में फतेहपुर पुलिस व अर्धसैनिक बल शामिल थे। फ्लैग मार्च फत्तेहपूर मार्किट, बैरिया मार्केट, जरियाबिट्टा, खनियाबाद सहित कई जगहों में फ्लैग मार्च किया गया। थानाध्यक्ष दयाकांत पासवान ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर फ़्लैग मार्च निकाला गया।इस दौरान आम जनता को भयमुक्त मतदान करने के लिए जागरूक किया गया।

Share this news

Leave a Comment