न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :बाघ के बच्चे मिलने की खबर से मची सनसनी

किशनगंज /इरफान

जिले के पोठिया प्रखंड अंतर्गत पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर पंचायत स्थित बेलपोखर में धान के खेत से बाघ के बच्चे मिलने की खबर से बाघ के बच्चे को देखने के लिए इलाके में देखते ही देखते भारी भीड़ जुट गई । मालूम हो कि तीन की संख्या में मिले बच्चों को ग्रामीणों ने वन विभाग के सुपर्द कर दिया ।

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर को पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के बेलपोखर गांव के कुछ ही दूरी पर वली मोहम्मद के धान खेत मे बाघ का बच्चा मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गया और देखते ही कई पंचायतों के लोगो की भीड़ जमा हो गई।

इधर खबर मिलते ही पहाड़कट्टा पुलिस ने मौके पर पहुँच कर तीनो बच्चे को बन विभाग बनरक्षित को सौंप दिया हैं।वन विभाग के क्षेत्रीय पदाधिकारी उमा कांत दुबे ने बताया की जंगली बिल्ली के बच्चे हैं ना कि बाघ के बच्चे ।इस घटना को लेकर ग्रामीण घटो तक तरह तरह कि चर्चा करते रहे और लोगो के बीच बच्चो को देखकर कौतुहुल बना रहा ।

Share this news

Leave a Comment