किशनगंज में अभिभावकों का सेंट जेवियर्स स्कूल के खिलाफ फूटा गुस्सा

SHARE:

विद्यालय के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन,किताब दुकान को पुलिस ने करवाया बंद

संवाददाता:अब्दुल करीम

किशनगंज स्थित निजी विद्यालय सेंट जेवियर्स स्कूल के खिलाफ मंगलवार को अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा।दरअसल विद्यालय के पाठ्य क्रम की पुस्तक बाजार में कही उपलब्ध नहीं है और विद्यालय के निकट ही एक दुकान को खुलवा कर वहां पर पुस्तक बेचा जा रहा था।

बीते कई दिनों से अभिभावक इसे लेकर परेशान थे ।जिसके बाद आज दर्जनों की संख्या में पहुंचे अभिभावकों ने विद्यालय के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और प्रदर्शन करने लगे ।

अभिभावकों का आरोप है कि शहर में स्थित किसी भी दुकान में यहां की किताब उपलब्ध नहीं है और विद्यालय के संरक्षण में लिटरेचर प्वाइंट नाम का दुकान खोला गया है जहां मनमाना दाम वसूला जा रहा है ।यही नहीं अभिभावकों ने दुकानदार पर दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया।

वही हंगामे की सूचना पर टाऊन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल दुकान को बंद करवा दिया गया है ।देखने वाली बात होगी कि विद्यालय के खिलाफ क्या करवाई की जाती है ।जरूरत है ऐसे शिक्षण संस्थान पर सख्त कारवाई किए जाने की ताकि अभिभावकों का मानसिक और आर्थिक शोषण रोका जा सके

सबसे ज्यादा पड़ गई