न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

नक्सलबाड़ी :राम कृष्ण आश्रम द्वारा निशुल्क स्वास्थ शिविर का किया गया आयोजन

नक्सलबाड़ी /चंदन मंडल

खोरीबाड़ी: न दिख सकने वाला कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को न जाने क्या क्या दिखा दिया है। आज हर कोई उसके असर से वाकिफ है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश भर में बीते 5 महीने से भी अधिक समय से लगातार जारी लॉकडाउन आम लोगों व विशेषकर मध्यवर्गीय लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है।

अब जब लॉक डाउन खत्म हो गया है और धीरे धीरे जिंदगी सामान्य हो रही है। फिर भी गरीब व असहाय लोगों को खाधान्न समस्या , कपड़े आदि की समस्या हो ही रही है। ऐसे में शुक्रिया है उन हमदर्द लोगों को जो जरूरतमंदों को कपड़े , खाद्य सामग्री व आदि का वितरण करते हैं।

इसी कड़ी में रामकृष्ण आश्रम की ओर से सोमवार को थानझोड़ा चाय बगान में जरूरतमंद लोगों के बीच वस्त्र वितरण किया गया। इस संबंध में दुलाल दास ने बताया कि थानझोड़ा चाय बागान के 250 से अधिक लोगों को वस्त्र वितरण किया गया। साथ ही निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में लोगों का स्वास्थ्य जांच किया गया। स्वास्थ्य जांच के बाद लोगो को दवाई भी प्रदान किया गया। और लोगों को स्वस्थ रहने के लिए बरती जाने वाली सावधानियां और खानपान को लेकर आवश्यक जानकारी भी दी गई। इस मौके पर रामकृष्ण आश्रम के राघव नंद महाराज, थानझोड़ा चाय बागान के मैनेजर अमित दास, प्रदीप मिश्रा सहित अन्य उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Comment