कटिहार – जीविका जिला कार्यक्रम क्रियान्वयन इकाई कार्यालय सभागार में ज्ञान प्रबंधन, संचार एवं मीडिया विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ डीआरडीए निदेशक सुदामा प्रसाद सिंह, जिला परियोजना प्रबंधक इंद्र शेखर इन्दु,वरिष्ठ पत्रकार,संचार प्रबंधक रुपेश कुमार सहित कई अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया ।
इस कार्यशाला में जिले के सभी मीडियाकर्मी,प्रखंडों के संचार नोडल सहित जिला कार्यालय के अधिकारी शामिल हुए। अध्यक्षीय संबोधन में डीआरडीए निदेशक ने मिडिया प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि जिले में चल रहे बेहतर प्रयासों को वे अवश्य कवरेज करें। ताकि समाज में सकारात्मक वातावरण बन सके और लोगों को प्रेरणा मिले |
उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में जीविका दीदियों के प्रयास से से हो रहे सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन को सराहा।तो वहीं मिडिया से आग्रह किया कि उनके कार्यों को और अधिक स्थान मिलना चाहिए | डीपीएम ने जीविका परियोजना में संचार की गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा करते हुए जीविका की उपलब्धियों को गिनाया।
जबकि पत्रकारों द्वारा उपस्थित कर्मियों को संचार एवं मीडिया के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान करते हुए जीवन में संचार की अहमियत से अवगत कराया।तो सामाजिक और संगठनात्मक परिपेक्ष में मीडिया की भूमिका और प्रस्तुतीकरण पर भी प्रकाश डाला गया |
प्रिंट मिडिया की ओर से जुड़े सूरज गुप्ता सहित कई अन्य पत्रकारों ने कहा कि जीविका से सम्बंधित सभी खबरों का प्रकाशन प्रिंट मिडिया में होता हीं रहता है।उन्होंने आगे भी इस तरह के कार्यशाला के आयोजन करने पर बल दिया। उन्होंने समाचार पत्रों में खबरों के प्रकाशन की जटिलता से अवगत कराते हुए उस पर ध्यान देेने की आवश्यक्ता जताई।
वहीं सुब्रत गुहा ने इलेक्ट्रोनिक मीडिया से जड़ी बारीकियों से अवगत कराया और उसके अनुसार हीं कार्यक्रम आयोजित किये जाने की बात कही। जिला संचार प्रबंधक रूपेश कुमार ने संचार के विभिन्न अवयवों एवं तकनीक को पीपीटी के माध्यम से साझा किया तथा संचार माध्यमो पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान प्रखंडों से आये जीविका पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए संचार गतिविधियों के महत्व को बताया। कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित भी किया गया। मंच का संचालन गैर-कृषि प्रबंधक डा.नितेश कुमार और धन्यवाद ज्ञापन संचार प्रबंधक रुपेश कुमार ने किया ।


























