न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : संकुल स्तरीय कार्यशाला का किया गया आयोजन

किशनगंज /देवाशीष चटर्जी


शनिवार के दिन उत्क्रमित मध्य विद्यालय चंदवार के संकुल संचालन केंद्र में संकुल स्तरीय सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर सेक्टर मजिस्ट्रेट सह संकुल संचालक महेश प्रसाद सिंह ने उपस्थित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को विभाग के दिशा निर्देश से अवगत कराया साथ ही साथ आगामी 7 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव 2020 में शत प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को जागरूक कराने का भी निर्देश दिया।


वहीं कार्यशाला के उपरांत संकुल समन्यव्यक समर आलम ने स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत आम जनों को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु सभी शिक्षकों को विभागीय निर्देश से अवगत कराया एवं अपने अपने पोषक क्षेत्र में जा-जाकर लोगों को जागरूक करने के लिए भी सभी शिक्षकों को दायित्व प्रदान किया गया।ताकि क्षेत्र में शत प्रतिशत मतदान हो सके एवम आमजन मतदान के अहमियत को समझ सके।


इस मौके पर सेक्टर मजिस्ट्रेट सह संकुल संचालक महेश प्रसाद सिंह, संकुल समन्वयक समर आलम, शिक्षिका तृप्ति चटर्जी,मो नजीर अख्तर,इंद्र प्रसाद साह एवं संकुल क्षेत्र के सभी विद्यालयों एवं मदरसा के शिक्षक एवं मौलवी उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Comment