कटिहार:सीएम नीतीश के आगमन को लेकर उत्साह,सौगात मिलने की उम्मीद

SHARE:

करेंगे योजनाओं की समीक्षा और जनसंवाद
तीनगछिया बाजार समिति और प्राणपुर के बडझल्ला में लोकार्पण के साथ करेंगे संवाद

कटिहार– मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा को लेकर आज 12 मार्च को प्रखंड अंतर्गत बड़झल्ला पंचायत के काली मंदिर के मैदान में आयेंगे।जहां वे पंचायत सरकार भवन का लोकार्पण तथा आमजनों के साथ जनसंवाद करेंगे।आनकारी के अनुसार मुख्यमंत्री का आगमन कटिहार से सड़क मार्ग से होगा। जबकि प्रस्थान हेलिकॉप्टर से करेंगे।मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है।

नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन सज-धज कर तैयार हो गया है।वहीं मध्य सह उच्च विद्यालय बुधनगर के रंग-रोगन तथा आसपास के साफ-सफाई का काम पूरा कर लिया गया है। कार्यक्रम को लेकर मंच निर्माण,सभास्थल पर आमजनों की बैठने की व्यवस्था, स्टाॅल के लिए अलग-अलग जगह, बैरिकेडिंग, सुरक्षा को लेकर की गई प्रशासनिक तैयारियों सहित अन्य व्यवस्थाऑं का मंगलवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के नेतृत्व में वरीय पदाधिकारियों की टीम ने भौतिक निरीक्षण किया।

पदाधिकारी द्वय ने तैयारियों को लेकर अधीनस्थ पदाधिकारियों से जानकारी ले कर आवश्यक निर्देश भी दिये।मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं सहित आमजनों में भी खास उत्साह देखने को मिल रहा है।राज्यसभा जाने का निर्णय ले लेने से मुख्यमंत्री के रुप में नीतीश कुमार का आखिरी दौरा माना जा रहा है।

इस दौरान एसडीपीओ अभिजित कुमार, बीडीओ मनीषा कुमारी,अंचल अधिकारी शिखा कुमारी,राजस्व अधिकारी अजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष रंजीत कुमार महतो, आजमनगर बीडीओ सरोज कुमार मौजूद रहे।

वही मुख्यमंत्री बिहार के समृद्धि यात्रा के अंतर्गत संभावित कटिहार जिला आगमन कार्यक्रम के अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के संधारण के लिए जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्राणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल ग्राम बरझल्ला का निरीक्षण किया गया। इस दौरान दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को ब्रीफिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

सभी पदाधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान सतर्कता एवं कड़ी निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया गया। इस दौरान डीएम, एसपी सहित नगर आयुक्त संतोष कुमार, एडीएम डॉं. विनोद कुमार, डीडीसी अमित कुमार,एसडीएम प्रदुम्न सिंह यादव, एसडीपीओ अभिजीत कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट:सतेंदु सुमन

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!