भू-विवाद में मारपीट को लेकर चौदह नामजद,पांच गिरफ्तार

SHARE:

फलका /कटिहार – फलका थाना क्षेत्र के रहटा पंचायत स्थित चुल्हायबाड़ी गांव में भू विवाद में मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्षों से करीब एक दर्जन से अधिक नामजद लोगों के विरुद्ध थाना में मामला दर्ज हुई है।मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर दोनों पक्षों के कुल पांच लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

प्रथम पक्ष पार्वती देवी माली जिला पूर्णिया निवासी ने थाना में दर्ज प्राथमिकी में जिक्र किया है कि फलका थाना क्षेत्र के हसेली में मेरा जमीन है।उक्त जमीन मेरे नाम से है एवं लगान रशीद भी है।जिसका अंचल अमीन द्वारा मापी करवाकर किला-खूंटा गाड़ा हुआ है। इसी जमीन पर हीरालाल ऋषि,रशिक लाल ऋषि,संजय ऋषि,ललन ऋषि,महेंद्र ऋषि,सूरज ऋषि सभी चुल्हायबाड़ी निवासी मिलकर जबरन घर चढ़ा रहा था। घर चढ़ाने से रोकने पर सभी आरोपी गाली-गलौज करने लगा।

तभी मैं भी अपना घर चढ़ा रही थी।इसी दौरान पीड़िता ने आरोपियों द्वारा लाठी व तेज धारदार हथियार से हमला कर पति चंद्रदेव मंडल व पुत्र हीरो मंडल को गंभीर रूप से जख्मी कर देने का आरोप लगाई है।वहीं द्वितीय पक्ष की पीड़िता सुलेखा देवी ने भी प्रथम पक्ष के चंद्रदेव मंडल,पार्वती देवी,हीरो मंडल,पंकज मंडल, प्रभु मंडल,नारायण मंडल,लालो मंडल,अनिल मंडल सभी माली जिला-पूर्णिया निवासी के द्वारा भी मारपीट करने,घर उखाड़ कर फेंकने,लूटपाट व जाती सूचक शब्द का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए थाना में मामला दर्ज करवाई है।

मामले में थानाध्यक्ष रवि कुमार राय ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के नामजद चंद्रदेव मंडल,हीरो मंडल, हीरालाल ऋषि,रशिक लाल ऋषि,संजय ऋषि कुल पांच आरोपियों को छापेमारी कर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई