कटिहार में सीएम नीतीश की 12 मार्च को समृद्धि यात्रा , जोरों पर तैयारी

SHARE:

मुख्यमंत्री के सभास्थल पर जोरों से चल रहा हेलीपैड एवं मंच निर्माण कार्य

प्राणपुर/कटिहार– मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समृद्धि यात्रा को लेकर 12 मार्च को प्रखंड अंतर्गत बड़झल्ला पंचायत में काली मंदिर के मैदान में प्रस्तावित है। जहां वे जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर प्रशासनिक तैयारी जोर-शोर से चल रहा है।

आयोजन स्थल के पास दोदो हेलीपैड तथा सभा स्थल पर मंच निर्माण कार्य प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की देखरेख में कराया जा रहा है। वहीं नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन एवं मध्य विद्यालय बुधनगर का रंग रोगन के साथ सौंदर्यीकरण भी किया जा रहा है। सुरक्षा को लेकर व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है।

सभास्थल पर बैरिकेटिंग कार्य भी जोर-शोर से कराया जा रहा है।हर कार्य की जिम्मेवारी अलग – विभाग के पदाधिकारी संभाल रहे हैं।

इसको लेकर बीडीओ मनीषा कुमारी ने बताया कि स्भास्थल पर विभिन्न विभागों की ओर से भी स्टॉल लगाया जाएगा। वहीं अंचल अधिकारी शिखा कुमारी,राजस्व अधिकारी अजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष रंजीत कुमार महतो,आजमनगर बीडीओ सरोज कुमार, बीपीआरओ सहित अन्य कई विभागीय पदाधिकारी अलग-अलग तैयारियों की निगरानी में जुटे हैं।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई