कटिहार – रेल थाना में प्रशासनिक फेरबदल के तहत नए थानाध्यक्ष के रूप में सुशील कुमार शर्मा ने पदभार ग्रहण किया। वहीं पूर्व रेल थाना प्रभारी मो.अलाउद्दीन को खगड़िया रेल थाना का नया प्रभारी बनाया गया है।नवनियुक्त रेल थाना प्रभारी श्री शर्मा अनुभवी एवं कर्मठ पदाधिकारी माने जाते हैं। वे इससे पूर्व बेगूसराय में पदस्थापित थे और अपने कार्यकाल के दौरान बेहतर विधि-व्यवस्था संचालन के लिए जाने जाते रहे हैं।
उनके पदभार ग्रहण करने से रेल थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की उम्मीद जताई जा रही है। इधर पूर्व रेल थाना प्रभारी मो. अलाउद्दीन का कार्यकाल कटिहार में काफी सराहनीय रहा। उनके नेतृत्व में रेल थाना क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां दर्ज की गईं।
अपराध नियंत्रण एवं यात्रियों की सुरक्षा को लेकर उनके प्रयासों की प्रशंसा की जाती रही है। वही नए प्रभारी के आगमन पर पुलिस कर्मियों ने उनका स्वागत किया और बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया। उनके द्वारा यात्रियों की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता देने की बात कही गई है।
रिपोर्ट:सतेंदु सुमन


























