कटिहार – शहर के श्रम कल्याण केंद्र के प्रांगण में कटिहार मजदूर संघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष विकास सिंह ने की। बैठक में सब सर्वसम्मति से हाथ उठाकर प्रस्ताव पारित किया।सर्वप्रथम संघ का विस्तार करते हुए जिला स्तर पर संगठन का विस्तार किया गया।
नई कमेटी में महामंत्री प्रकाश कुमार महतो, कार्यकारी अध्यक्ष रामचंद्र सिंह, उपाध्यक्ष दिवाकर चौधरी, हरेंद्र मिश्रा, लालमोहन सिंह,पूरन महतो,अखिलेश यादव, संजय चौधरी, ममता सिंह, उत्तम कुमार ठाकुर,शंकर सिंह, मोहनलाल सिंह जबकि कोषाध्यक्ष अमरनाथ शर्मा संयुक्त महामंत्री के रूप में प्रभु नाथ दुबे, बेचन सिंह, नारद झा मोहम्मद शोएब, श्याम केवट अजीत सिंह बनाए गए।
जिले के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में सदर प्रखंड अध्यक्ष श्रीमती सुनीता शर्मा, हसनगंज प्रखंड चंदन कुमार मंडल, कदवा प्रखंड सविता देवी, आजमनगर प्रखंड यशवंत कुमार पंडित, बारसोई प्रखंड मोहम्मद रफीक, बलरामपुर प्रखंड विमल कुमार, सिंह ,प्राणपुर प्रखंड गोपाल पासवान ,मनिहारी प्रखंड जयप्रकाश यादव, अमदाबाद प्रखंड उत्तम ठाकुर, कुरसेला प्रखंड अवधेश राम ,कोढ़ा प्रखंड सुमित कुमार ,मनसाही प्रखंड रवि कुमार मंडल ,समेली प्रखंड संतोष कुमार मंडल सहित कार्यकारिणी में 21 सदस्यों को शामिल किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि पूरे जिले के श्रमिकों के हक और हकुक को लेकर लड़ाई लड़ी जाएगी। श्री सिंह ने बताया कि श्रमिकों कर्मचारियों को बिहार सरकार की न्यूनतम मजदूरी, कर्मचारी राज बीमा निगम का लाभ,भविष्य निधि का लाभ सत प्रतिशत दिलाया जाएगा। अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि सन बायो मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड पुराना जूट मिल के निदेशक कोलकाता के उद्योगपति 2001 में बिहार सरकार से मिल चलाने को लिया।
लेकिन आज तक सही ढंग से कभी भी मिल में श्रमिकों को वेतन, ईएसआईसी , इपीएफ, ग्रेच्युटी, पेंशन का लाभ आज तक नहीं मिला है। श्री सिंह ने बिहार सरकार के मुखिया नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल जी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से अनुरोध करते हुए कहा कि जब सन बायो के निदेशक मिल चलाना नहीं चाहते हैं।
मिल को जोग रहे हैं तो ऐसी स्थिति में बिहार सरकार स्पष्ट रूप से निदेशक से मिल वापस कर बिहार के किसी बड़े उद्योगपति को मिल चलाने को दे दे। जिससे हजारों मजदूरों को रोजगार की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि 15 मार्च के बाद सन बायो मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड पुराना जूट मिल के मुख्य द्वार पर गेट मीटिंग कर श्रम अधिनियम के तहत मिल चलाने का निदेशक से आह्वान किया जाएगा।


























