अररिया/बिपुल विश्वास
एआई की उपलब्धियों से लेकर टी20 वर्ल्ड कप तक पीएम नरेंद्र मोदी ने मन की बात में भारत और भारतवासियों के विकास और प्रगति को उजागर किया।उक्त बातें भाजपा नेता प्रवीण कुमार ने भाजपा बूथ अध्यक्ष राजेश्वर साह की अगुवाई में ,प्रेम साह, श्रवण कुमार विकास शर्मा राज कुमार,भोला पासवान, सुशांत राय आदि कार्यकर्ता संग मन की बात कार्यक्रम के 131 वें कड़ी को बूथ संख्या 179 पर रेडियो पर सामूहिक रूप से श्रवण उपरांत कही।
भाजपा नेता श्री कुमार ने पीएम के संबोधन की खास बातों का उल्लेख करते हुए कहा कि पीएम ने जहाँ दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इंपैक्ट समिट के अपने अनुभव साझा किये,वहीं उन्होंने विभिन्न देशों में खेल रहे भारतीय मूल के क्रिकेटरों की चर्चा के साथ नदी उत्सव, डिजिटल सुरक्षा, और परीक्षा पे चर्चा जैसे अहम विषयों पर बात की।
पीएम ने अपने मन की बात में 23 फरवरी को राष्ट्रपति भवन में राजा जी उत्सव मनाए जाने और सी. राजगोपालाचारी के प्रतिमा अनावरण की जानकारी साझा करते हुए देश मे अंगदान की जरूरत बताया कहा कि एक नेक पहल कितनों की जिंदगी बदल सकती है।
अपने संबोधन में पीएम ने तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नारी शक्ति से उनके गहरे जुड़ाव का उल्लेख किया साथ ही उन्होंने देशवासियों को रमजान और होली की शुभकामनाएं देते हुए लोकल फ़ॉर भोकल के मंत्र के साथ पूरे परिवार के संग हर्षोल्लास और सदभाव संग त्योहारों को मनाने की अपील की।





























