न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी और नेपाली एपीफ जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च

किशनगंज /विजय कुमार साह

एसएसबी व एपीएफ ने निकाला फ्लैग मार्च

12 वीं बटालियन एसएसबी बीओपी पैकटोला के जवान एवं एपीएफ ने मंगलवार को संयुक्त रुप से भारत- नेपाल सीमा पर फ्लैग किया।जिसमें एसएसबी बीओपी पैकटोला के बीओपी प्रभारी दीवान सिंह रावत सहित एसएसबी के जवान एवं नेपाल की ओर से एपीएफ के जवान संयुक्त रूप से शामिल थे।उन्होंने बताया बिहार में विधानसभा सभा चुनाव है।

चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।इस दौरान भारतीय सीमा पर एसएसबी के जवान व नेपाल सीमा पर एपीएफ के जवान संयुक्त रूप से गश्ती कर रही है। सीमाव्रती क्षेत्रों में आम नागरिकों को कोई परेशानी नहीं है।उन्होंने बताया भारत- नेपाल के बीच रह रहे रिश्तेदारों को एक दूसरे से मिलने में कोई पाबंदी नहीं है।भारत से नेपाल जाने वाले व नेपाल से भारत आने वाले लोगों की जानकारी लेने व विशेष परिस्थितियों में उन्हें अपने रिश्तेदारों से मिलने जाने दी जा रही है।

Share this news

Leave a Comment