न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :दर्दनाक हादसा !आग लगने से 4 की मौत ,मृतकों में 3 बच्चे और एक महिला शामिल ,गांव में पसरा मातम

कटिहार /रितेश रंजन

कटिहार के अबादपुर थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ है । जहा आग से झुलसकर तीन बच्चे समेत एक महिला की मौत हो गयी । घटना के बारे में बताया जा रहा है कि शिवानंद पुर गाव में सभी बच्चे देर रात घर मे सोये हुए थे । बिजली नही रहने की वजह से रोशनी के लिए परिवार ने मोमबत्ती जला हुआ छोड़ दिया था । इसी मोमबत्ती से आग फैल गयी । जिसमे झुलसकर दो बच्ची और एक बच्चे की मौत हो गयी वही दो महिला भी झुलसकर घायल हो गयी ।

जिसमे एक महिला की मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हो गयी घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है सभी मृत बच्चे दो अलग अलग परिवार के है फिलहाल मौके में स्थानीय प्रसाशन और ग्रामीण पहुचे हुए है । मृत बच्चे के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है गावँ में मातमी सन्नाटा है हर कोई इस घटना से सदमे में है ।पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और छानबीन कि जा रही है

Share this news

Leave a Comment