न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :बहादुरगंज में चलाया गया वाहन जांच अभियान

किशनगंज /देवाशीष चटर्जी


आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए क्षेत्र में शांति पूर्ण माहौल एवम विधि व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी किशनगंज एवं पुलिस अधीक्षक किशनगंज कुमार आशीष के निर्देश पर सोमवार के दिन जिला पदाधिकारी के कार्यालय से नियुक्त किए गए मजिस्ट्रेट राधेश्याम प्रजापति एवम बहादुरगंज थाना में तैनात पुलिसकर्मियों एवम बीएसएफ के जवानों के द्वारा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत एलआरपी चौक पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।

वाहन जांच अभियान के दौरान दो चक्का वाहनों एवम चार चक्का वाहनों के कागजात, हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस,वाहनों की डिक्की की तलाशी एवं बेवजह घूमने वाले वाहन चालकों को पकड़कर उनके कागजातों की जांच की गई।जिन वाहन चालकों के पास वैध कागजात या अन्य किसी भी प्रकार की कमी पाई गई उन वाहन चालकों से सरकारी नियमानुसार जुर्माना भी वसूली किया गया।


जानकारी देते हुए मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात ग्रामीण कार्य विभाग के कनीय अभियंता राधेश्याम प्रजापति ने बताया कि लगभग एक दर्जन दो चक्का वाहनों से सरकारी नियमानुसार पुलिस बल के द्वारा जुर्माना भी वसूला गया है एवम चुनाव तक लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जायेगा ताकि क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल एवम विधि व्यवस्था बनी रहे एवम आमजन शांतिपूर्ण तरीके से निष्पक्ष मतदान कर सके।

Share this news

Leave a Comment