न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बंगाल :सैकड़ों लोगो ने थामा बीजेपी का दामन ,पार्टी का झंडा देकर नेताओ ने किया स्वागत

नक्सलबाड़ी /चंदन मंडल

रानीगंज -बिन्नाबाड़ी मंडल अंतगर्त बूथ संख्या 27 / 24 में 25 परिवार अन्य पार्टीयों को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया ।भाजपा के मंडल अध्यक्ष भोलानाथ सिद्धा ने शामिल होने वाले सभी नये सदस्यों को पार्टी का ध्वज पकड़ा कर उनका स्वागत किया । इस संबंध में भोलानाथ सिद्धा ने बताया की केंद्र सरकार के द्वारा सहायता कार्य करते देखकर व समाज के लिए किए जा रहे सराहनीय कार्यों से प्रेरित होकर 25 परिवार अन्य पार्टीयों को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए ।

उन्होंने कहा की राज्य का विकास तभी संभव है, जब वहां स्थिर सरकार हो और वह उद्योगों को विकसित करने के लिए अग्रसर हो। भाजपा की सरकार ने राज्य के विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं। भाजपा के कारण देश के सभी राज्यों काफी तेजी से विकसित हो रहा है। इसके बावजूद विपक्षी पार्टियों द्वारा भाजपा को बदनाम करने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा भाजपा में शामिल होने वाले सभी नए सदस्यों को भारतीय जनता पार्टी में उचित मान व मर्यादा मिलेगी । इस मौके पर रानीगंज- बिन्नाबाड़ी मंडल के सह सभापति अरुण मजूमदार, महासचिव विश्वम्बर प्रसाद व शक्तिकेन्द्र प्रमुख सहित अन्य उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Comment