न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बंगाल :बीजेपी नेताओ ने बैठक आयोजित कर किसानों को कृषि बिल के फायदे से करवाया अवगत

नक्सलबाड़ी /चंदन मंडल

रानीगंज – बिन्नाबाड़ी मंडल अंतगर्त मधुआबाड़ी बूथ संख्या 22 में भाजपा की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में किसानों को पारित हुए कृषि बिल के बारे में बताया गया। बैठक में उपस्थित भाजपा नेता सयन्तान बसु ने किसानों को कहा कि पारित हुए कृषि बिल को लेकर अगर किसी को कोई भ्रम है तो हम संवाद के लिए तैयार हैं।

लेकिन विरोध करने वाले वे लोग हैं जो आढ़तियों के खर्चे पर विरोध कर रहे हैं। मंडियों में आढ़तियों का आधिपत्य था और वह अपनी शर्तों पर किसानों से उनका उत्पाद लेते थे। अब सरकार किसानों को यह अधिकार दे रही है कि वह कहीं भी अपना उत्पाद बेच सकते हैं। मंडी कानून में कोई बदलाव नहीं किया गया है और न ही न्यूनतम समर्थन मूल्य हटाया जा रहा है। आढ़तियों को भी व्यवसाय करना चाहिए लेकिन किसानों को उनके उत्पाद की लाभकारी कीमत देकर ।

उन्होंने कहा केंद्र सरकार के उक्त कृषि बिल से देश के किसानों को लाभ होगा। इस बिल के लागू होने से दलाल अब किसानों को धोखा नहीं दे पाएंगे। किसान अपनी उपज को सरकार को सीधे उचित मूल्य पर बेच सकेंगे। इसके बावजूद तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने इस बिल के बारे में किसानों को गलत तरीके से जानकारी दे रहे हैं। इस मौके पर केंद्र समिति के सदस्य गणेश चन्द्र देवनाथ, सिलीगुड़ी जिला के महासचिव दीप्तिमन सेनगुप्ता और रानीगंज -बिन्नाबाड़ी मंडल अध्यक्ष भोलानाथ सिध्दा सहित अन्य उपस्थित थे

Share this news

Leave a Comment