न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कटिहार :एनडीए प्रत्याशी का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

कटिहार /रितेश रंजन

कटिहार नगर निगम के मेयर विजय सिंह को बरारी विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद आज श्री सिंह टिकट लेकर कटिहार पहुंचे ।

कटिहार पहुंचते ही एनडीए कार्यकर्ताओं ने कटिहार रेलवे स्टेशन पर उनका भव्य स्वागत किया गया, श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग से बरारी विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी।

श्री सिंह ने पार्टी द्वारा प्रत्याशी बनाए जाने पर श्री नीतीश कुमार का आभार व्यक्त किया और कहा कि पिछड़े वर्ग से आने वाले पर श्री नीतीश कुमार ने भरोसा जताया है उसके लिए वो आभार व्यक्त करते है ।

Share this news

Leave a Comment