न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश :24 घंटो में कोरोना के 73 हजार से अधिक नए मरीज मिले

देश/डेस्क

शनिवार को स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक देश में बीते 24 घंटो के दौरान चाइनीज वायरस के 73,272 नए मरीज मिले है जबकि इस दौरान 926 लोगो की मौत बीमारी से हुई है ।मालूम हो कि देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 69,79,424 पहुंच चुकी है ।

स्वास्थ मंत्रालय के अनुसार अभी देश में 8,83,185 सक्रिय मरीज है वहीं 59,88,823 लोग बीमारी को मात देने में सफल हुए हैं ।देश में मृतकों की संख्या बढ़ कर 1 लाख 7 हजार 416 पहुंच चुकी है ।

आईसीएमआर द्वारा कहा गया कि कल (9 अक्टूबर) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 8,57,98,698 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 11,64,018 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं ।

Share this news

Leave a Comment