ठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह
नगर पंचायत क्षेत्र स्थित स्वामी विवेकानंद बस पड़ाव परिसर में सोमवार को महान चिंतक, दार्शनिक व राष्ट्रप्रेरक स्वामी विवेकानंद जी की 164वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टू मंगलेश सिंह, नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल, भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्य पार्षद देवकी अग्रवाल, प्रमोद चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था। उनका मूल नाम नरेंद्रनाथ दत्त था। वे एक महान भारतीय आध्यात्मिक नेता, दार्शनिक और समाज सुधारक थे, जिन्होंने वेदांत और योग दर्शन को विश्व मंच पर प्रतिष्ठा दिलाई।
वक्ताओं ने विशेष रूप से 1893 के शिकागो विश्व धर्म सम्मेलन में दिए गए उनके ऐतिहासिक भाषण को याद करते हुए कहा कि उसी भाषण ने भारत की आध्यात्मिक शक्ति को पूरे विश्व में पहचान दिलाई। उन्होंने रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन की स्थापना कर सेवा, शिक्षा और मानवता का संदेश समाज तक पहुँचाया। उनके राष्ट्रवाद और मानवतावाद से जुड़े विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद प्रतिनिधि प्रदीप साह ने की, जबकि संचालन पार्षद अमित सिन्हा ने किया। उपस्थित सभी लोगों ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष बिजली सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी शेखर चंद्र अग्रवाल, भाजपा नेता अनिल महराज, राजेश करनानी, विजय शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल सिंह, टीसीसी अध्यक्ष कन्हैया लाल महतो, भाजपा जिला प्रवक्ता कौशल किशोर यादव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौतम चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष सन्नी झा, महिला मोर्चा जिला महामंत्री अंजली मंडल, भाजपा नगर महामंत्री चंद्रकांत गौतम, आनंद गोस्वामी, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष बिटू साह, महामंत्री शांतनु मंडल, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रीना कर्मकार, युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष बबलू दास, मयंक शांडिल्य, मनोज चौधरी, साधना हलदार, मीरा चौधरी, रवि मंडल, अभाविप कार्यकर्ता राहुल पासवान, रूपक कर्मकार, अखिल साहा, चन्द्रदेव सिंह, अभय महतो, आदित्य रॉय सहित बड़ी संख्या में सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।





























