न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :रेड लाइट एरिया में बिकने से बची नाबालिग ,युवक गिरफ्तार

किशनगंज/संवादाता

सदर थाना क्षेत्र के खगड़ा कर्बला मुहल्ले कि रहने वाली 12 वर्षीय बच्ची को बेचे जाने का मामला प्रकाश में आया है ।जानकारी के मुताबिक मुहल्ले के ही रहने वाले मो सहाबुद्दीन उर्फ भोलू ने बच्ची को बहला फुसलाकर बेचने की कोशिश की ,लेकिन परिजनों और स्थानीय नागरिकों की सक्रियता से मामले का खुलासा हो गया ।

परिजनों के मुताबिक घटना बुधवार देर शाम की है जब पीड़ित बच्ची अपनी बहन के साथ दवा खरीदने दुकान जा रही थी उसी वक्त युवक भोलू उसे बहलाफुसला कर पूर्णिया की देह व्यापार की मंडी ले गया ।घटना की जानकारी पीड़िता कि बहन ने जब परिजनों को दिया उसके बाद परिजनों ने युवक पर दबाव बनाना आरंभ किया ।

जिसके बाद भोलू उसे लेकर किशनगंज पहुंचा तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ ।घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने बिजली के खंभे में बांध कर युवक की जम कर धुनाई की उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है ।पुलिस के द्वारा मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही जा रही है ।

Share this news

Leave a Comment