KishanganjNews:अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा मुर्गी से लदा हुआ ई रिक्शा

SHARE:

संवाददाता/किशनगंज

किशनगंज शहर के माझिया वार्ड नंबर 32 स्थित माझिया पुल पर एक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा। ई रिक्शा में 1 क्विंटल 50 किलो मुर्गी लदा हुआ था। हालांकि, ई रिक्शा चालक नदी में तैरकर अपनी जान बचाने में कामयाब हुआ।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पुल बीते कई वर्षों से जर्जर अवस्था में पड़ा हुआ है। पुल का पिलर एक तरफ से नदी में धस गया है, जिस कारण आए दिन इस प्रकार का हादसा होते रहता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पुल की मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार के हादसे न हों।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत हरकत में आते हुए नदी से ई रिक्शा को निकाल लिया। हालांकि, मुर्गियों को काफी नुकसान हुआ है। ई रिक्शा चालक की जान बच गई, लेकिन उसकी मुर्गियों का नुकसान हो गया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई