किशनगंज/संवाददाता
श्री श्री 108 कुण्डीय राष्ट्र रक्षा महायज्ञ के दूसरे दिन रविवार को हजारों की सांख्य में उपस्थित श्रद्धालुओं ने यज्ञ में हिस्सा लिया ।मालूम हो कि हवाई अड्डा के समीप रविवार को श्री श्री 108 कुण्डीय राष्ट्र रक्षा यज्ञ का शुभारंभ मंत्रोचारण के साथ शनिवार को कलश शोभा यात्रा के साथ विधिवत हुआ था।यहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।
यह आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के तत्वावधान में आयोजित की गई। कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा।इस अवसर 108 कुण्ड पर एक सौ आठ परिवार के जोड़े के द्वारा हवन पूजन किया गया मौके पर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के सह प्रांत संयोजक देवदास ने बताया कि लोगों में समाजिक समरसता का भाव जगे।
यहां कोई भेदभाव नहीं है। विभिन्न जातियों के परिवार हिन्दुत्व के भाव से एक साथ यज्ञ में शामिल हो रहे हैं। जिसमें न कोई अमीर ,न कोई गरीब न कोई ऊंच या नीच है।यहां सभी हमारे सनातनी भाई है। इस राष्ट्र की रक्षा के लिए सभी लोगों में समाजिक समरसता हो , एकजुटता हो।
उन्होंने कहा कि इस शताब्दी वर्ष में पंच प्रण संकल्प के साथ कार्य आरंभ है। वहीं पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के जिला संयोजक राकेश कुमार ने बताया कि इतने बड़े आयोजन में प्लास्टिक से बने किसी भी बर्तन का उपयोग नहीं किया जा रहा है।
आयोजन से जुड़े सभी लोगों को एक ही संदेश देने का प्रयास है की पर्यावरण संरक्षित कैसे हो,स्वच्छ हवा के लिए अपने आसपास हरा भरा रखने में पौधा रोपण जरूरी है। यहां यज्ञ में शामिल श्रद्धालुओं को पौधा भेंट किया जा रहा है। इस अवसर पर व्यवस्था में प्रमुख अभिजीत, रितिक समेत अन्य स्वयंसेवक सक्रिय भुमिका निभा रहे थे।





























