न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

सुपर साइक्लोन ने मचाई तबाही 4 की मौत

देश/डेस्क

पहले महमरी और अब चक्रवाती तूफान अम्फान ने अपना रुप दिखाना शुरू कर दिया है । जानकारी के मुताबिक अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है ।

पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तूफान और भारी बारिश से कई जगहों पर पेड़ और दीवारें गिर गई हैं ।तूफान से दो मौतें पश्चिम बंगाल में हुई हैं. उत्तर 24 परगना जिले में एक 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई । जानकारी के अनुसार महिला पर पेड़ गिर गया था । जबकि हावड़ा में एक टिन शेड के परखच्चे उड़ने और उसकी चपेट में आने से 13 साल की एक लड़की की मौत हो गई ।

भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि कहा की 120 से 150 किलोमीटर तक हवाएं चल रही है और हमारी नजर इस पर बनी हुई है । मालूम हो कि एनडीआरएफ को दर्जनों टीम तूफान को देखते हुए लगाई गई है ।तूफान से बंगाल के दीघा समुद्र तट के आस पास और हावड़ा में खूब तबाही मचाया है

Share this news

Leave a Comment