कटिहार नगर निगम का अतिक्रमण पर बड़ा अभियान,सड़क किनारे अवैध कब्जे हटाए गये

कटिहार- शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और आम नागरिकों को सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कटिहार नगर निगम की ओर से विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मियों की टीम ने विभिन्न प्रमुख सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से किए गए … Read more

नागरिक देवो भवः के मंत्र को समर्पित रहे मोदी सरकार के 12 वर्ष – शाहनवाज हुसैन

कटिहार – 12 साल विश्वास के विकास के जनकल्याण के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित की गयी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन मौजूद रहे । जिलाध्यक्ष ने मुख्य अतिथि का अंग वस्त्र एवं … Read more

महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ 17 जून को राजद का धरना, तैयारियों को लेकर किशनगंज में बैठक आयोजित

संवाददाता/किशनगंज किशनगंज में सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल की बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक अंजार नईमी,पूर्व विधायक मुजाहिद आलम सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।दरअसल आगामी 17 जून को राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा जिला मुख्यालय में महंगाई,भ्रष्टाचार,अपराध,छात्रों के ऊपर लाठी चार्ज,बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन … Read more

वैज्ञानिक खेती अपनाकर कम लागत में अधिक उत्पादन करें किसान, पोठिया में खरीफ प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम आयोजित

कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी, विधायक कमरुल होदा ने कहा, शिक्षा और आधुनिक कृषि तकनीक से ही मजबूत होगा किसान परिवार पोठिया/किशनगंज/राज कुमार किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने और खरीफ मौसम में बेहतर उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को पोठिया प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि भवन … Read more

वेतन भुगतान में देरी से भड़कीं आशा कर्मियां, पोठिया सीएचसी में जमकर हंगामा,स्वास्थ्य प्रबंधक पर लगाए गंभीर आरोप

पोठिया/किशनगंज/राज कुमार पोठिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोठिया सोमवार को आशा कर्मियों के आक्रोश का गवाह बना। पिछले छह माह से मानदेय भुगतान नहीं होने सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर दर्जनों आशा कर्मियों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित आशा कर्मियों ने अस्पताल परिसर में जमकर प्रदर्शन करते हुए स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कर … Read more

मोहर्रम को लेकर टेढ़ागाछ थाना में शांति समिति की बैठक, असामाजिक तत्वों पर रहेगी कड़ी नजर

विजय कुमार /टेढ़ागाछ आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को टेढ़ागाछ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अजय कुमार, अंचलाधिकारी (सीओ) शशि कुमार एवं थानाध्यक्ष इरशाद खा ने संयुक्त रूप से की। बैठक में अधिकारियों … Read more

मैजिक गाड़ी से पार्ट्स चुराते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, भीड़ ने दबोच कर पुलिस को सौंपा

राहुल कुमार/किशनगंज किशनगंज शहर के कालू चौक के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्थानीय लोगों ने एक शातिर चोर को चोरी करते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। आरोपी युवक एक खड़ी मैजिक गाड़ी का ताला तोड़कर उसके कीमती पार्ट्स निकाल रहा था। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक संदिग्ध अवस्था में वाहन के … Read more

किशनगंज:जिला जल स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित, पेयजल योजनाओं की प्रगति एवं संचालन की हुई समीक्षा

संवाददाता/किशनगंज जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में जिला जल स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित पेयजल आपूर्ति योजनाओं, जल गुणवत्ता की निगरानी तथा हर घर नल का जल योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के … Read more

किशनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.40 करोड़ की हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

तस्करों की संपत्ति होगी जब्त संवाददाता/किशनगंज जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किशनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर कारवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों के पास से 698.5 ग्राम हेरोइन, 22,400 रुपये नकद, एक स्कॉर्पियो वाहन तथा … Read more

बिजली पोल में करंट दौड़ने से दुधारू गाय की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

विजय कुमार साह /टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के सुहिया हाटगांव पंचायत के वार्ड संख्या 14 में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां बिजली पोल में करंट प्रवाहित होने के कारण एक दुधारू गाय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से पशुपालक परिवार को भारी आर्थिक क्षति पहुंची है।जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासी … Read more